महाशिवरात्रि पर मंदिर पहुँचे अब्दुल सत्तार, जाते ही प्रांगण का गौमूत्र से हुआ शुद्धीकरण: BJP नेता बोले- राजनीति के लिए धार्मिक नियम तोड़ना गलत

महाराष्ट्र के रहीमाबाद स्थित नागेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के मुस्लिम नेता अब्दुल सत्तार ने दौरा किया। उनके जाने के बाद गौमूत्र छिड़ककर मंदिर परिसर का शुद्धीकरण किया गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।

बीजेपी नेता मनोज मोरेलू ने कहा कि गोमांस खाने वाले अब्दुल सत्तार के मंदिर में जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंदिर मे गौमूत्र का छिड़काव किया, यह धार्मिक शुद्धिकरण की प्रक्रिया सही है।

एक और बीजेपी नेता आचार्य तुषार भोसले ने कहा कि क्या अब्दुल सत्तार ने हिंदू धर्म स्वीकार किया है? अगर नहीं, तो मंदिर के बाहर से दर्शन करने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर कोई स्मारक नहीं है, बल्कि आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भगृह के अपने धार्मिक नियम होते हैं और राजनीतिक लाभ के लिए उन नियमों को नहीं तोड़ना चाहिए।