‘बेलगाम मौलाना को घसीट कर UP लाओ, चौराहे पर दो फाँसी’: CM योगी की माँ पर विवादित टिप्पणी करने वाले अब्दुल्ला सलीम पर भड़के लोग, विरोध में लगाए गए पोस्टर

बिहार के राजधानी पटना में एक मजहबी सभा के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सलीम के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ पर दिए बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मौलाना ने रमजान के दौरान हिंदू परंपरा में गाय को माँ मानने की आस्था का भी मजाक उड़ाया था। मौलाना पर कार्रवाई की माँग को लेकर लखनऊ में पोस्टर लगाए गए हैं।

इस विवाद के बढ़ने के बाद लखनऊ में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। शनिवार (7 मार्च 2026) को राजधानी के अटल चौराहा और हजरतगंज इलाके में युवाओं और कुछ संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी की और उसका पुतला भी फूँका। लोगों ने प्रशासन से माँग की कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

इसी बीच हजरतगंज इलाके में कई जगह विरोध स्वरूप पोस्टर और होर्डिंग भी लगाए गए। इन पोस्टरों में लिखा था, “योगी जी की माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदू समाज।” पोस्टरों में लिखा गया, “बेलगाम मौलाना को घसीट कर यूपी लाया जाए। हजरतगंज अटल चौराहे पर फाँसी दी जाए।”

विवाद बढ़ने के बाद लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना का पुतला फूँका और उनके खिलाफ नारे लगाए। सोशल मीडिया पर भी #ArrestMaulanaAbdullahSalim जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।