मिर्जापुर जिम जिहाद का मास्टरमाइंड मौलवी खलीलु रहमान गिरफ्तार, हिंदू लड़कियों को कुबूल कराता था इस्लाम: अब तक 8 पकड़े गए

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जिम की आड़ में धर्मांतरण और लव जिहाद से जुड़े गंभीर मामले में आठवीं गिरफ्तारी की गई है। इस केस में पुलिस ने मास्टरमाइंड बताए जा रहे मौलवी खलीलु रहमान को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस सात अन्य आरोपितों को जेल भेज चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, खलीलु रहमान जिम से जुड़े कुछ आरोपितों के संपर्क में था और युवतियों को धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक रूप से प्रभावित करने में उनकी मदद करता था।   खलीलु रहमान मिर्जापुर के चील्ह क्षेत्र स्थित एक मस्जिद में बच्चों को तालीम देने का काम करता था, साथ ही अन्य इलाकों में भी उसकी सक्रियता बताई जा रही है।

मामले का खुलासा तब हुआ था, जब मिर्जापुर की दो युवतियों ने अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ जिम ट्रेनर और जिम मालिक पहले उनसे दोस्ती करते थे, फिर प्रेमजाल में फँसाकर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करते थे और बाद में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाते थे।

जाँच के दौरान पुलिस ने KGN-1, KGN-2, KGN-3 और आयरन फायर नाम के चार जिम को सील कर दिया था। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जाँच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।