धुरंधर-2 में अतीक अहमद से मिलते-जुलते किरदार अतीफ अहमद को लेकर सियासत जारी है। समाजवादी पार्टी लगातार फिल्म का विरोध कर रही है। इसमें अतीफ अहमद के आईएसआई और आतंकियों के साथ संबंध दिखाए गए हैं, साथ ही जाली नोट के कारोबार में पाकिस्तान से मिलीभगत दिखाई गई है।
'धुरंधर 2' में अतीक के किरदार पर सियासत
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) March 24, 2026
पूजा पाल ने अखिलेश और SP पर साधा निशान, कहा- सपा का बड़ा फाइनेंसर था अतीक |#TopNews #News18UP pic.twitter.com/owjuWPti4I
इसपर समाजवादी पार्टी से निष्काषित विधायक पूजा पाल ने माफिया और एसपी सांसद रहे अतीक अहमद के अखिलेश यादव के संबंधों पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का बड़ा फाइनेंसर अतीक अहमद था। अखिलेश यादव के राज में अपराधियों को सरकारी संरक्षण मिलता था।
पूजा पाल ने साफ कहा कि अगर यूपी में अखिलेश यादव की सरकार होती, तो उनकी हत्या करवा दी जाती। उनके पति राजू पाल की हत्या का दोषी अतीक अहमद था। पूजा पाल के मुताबिक, राज्य में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था बहाल की है और अपराधियों का सफाया किया है, इसलिए वह राज्य के धुरंधर मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षण में अतीक अहमद ने देश और राज्य को दीमक की भांति चाट गया। उसने न जाने कितने परिवारों को उजाड़ा, हजारों नौजवानों की जिंदगी बर्बाद कर दी। उसके लिए समाजवादी पार्टी आँसू बहाती है, क्योंकि वह उनका फाइनेंसर था। यही वजह है कि एसपी नेता रामगोपाल यादव ने अतीक अहमद की मौत पर दुख जताते हुए कहा था कि सत्ता में वापस आने पर ‘अतीक की मौत का बदला लेंगे।’

