मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षाबलों ने चार नक्सली को मार गिराया। इनमें तीन महिला और एक पुरुष नक्सली की पहचान हुई है। उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, रॉकेट लॉन्चर, एक .315 बोर राइफल और कई कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
बालाघाट के विशेष DG नक्सल पंकज श्रीवास्तव ने मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “तीन महिला समेत चार नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ पाचमा दादर के घनी पहाड़ियों पर हुई। कुछ नक्सली भागने में कामयाब हुए, लेकिन उनको पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।”
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक नक्सलवाद को नष्ट करने के अभियान पर सफलता हासिल करने का जिक्र किया। इसके अलावा जवानों और पुलिस अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई पर बधाई दी।