होटल में थूक लगाकर रोटियाँ सेंक रहा था बावर्ची गफ्फार शेख, Video सामने आते ही बवाल: मुंबई पुलिस ने दबोचा

महाराष्ट्र के मुंबई में गोरेगाँव ईस्ट इलाके में एक होटल में थूक जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ होटल का एक बावर्ची कौसर गफ्फार शेख रोटियों पर थूक लगाते पकड़ा गया। उसकी इस हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला संतोषनगर स्थित फिश कोलीवाडा होटल का है। 48 वर्षीय दीपक दत्ताराम पवार ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। उन्होंने बताया कि 23 मई 2026 की रात जब वह खाना खाने फिश कोलीवाडा होटल में पहुँते तो उन्होंने देखा कि यहाँ रोटी बनाने वाला बावर्ची हर रोटी पर थूक लगाकर भट्टी में सेक रहा था।

बावर्ची की इस हरकत को दीपक पवार ने कैमरे में कैद कर लिया। बाद में उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो को आसपास के लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए वीडियो में दिख रहे बावर्ची को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि बावर्ची की पहचान 53 वर्षीय कौसर गफ्फार शेख के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। यह भी सामने आया कि होटल का मालिक फैय्याज अहमद शेख है।