उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में फिर से नाबालिग हिंदू लड़कियों से मुस्लिम युवकों के दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। इनमें से एक में आरोपितों ने पीड़िता से दुष्कर्म का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। दोनों मामलों में पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहला मामला करीब पाँच-छह महीने पुराना बताया जा रहा है। नाबालिग की माँ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फरमान नाम के युवक और उसके एक साथी ने उनकी नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपितों ने उसकी वीडियो भी वायरल कर दी।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि फरमान और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग इस समय बाहर है, उसे बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।
दूसरा मामला भी रामनगर का ही है। इसमें एक महिला ने बताया कि अनीस नाम के युवक ने उसकी बेटी को अपना नाम ‘मोनू’ बताया और उससे संबंध बनाए। सच्चाई सामने आने के बाद वह उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी डालने लगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ढिकुली गाँव निवासी अनीस को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

