बिहार के बेतिया जिले में महावीरी जुलूस पर शिकारी मियाँ और 50 से अधिक मुस्लिम भीड़ ने पत्थर से हमला कर दिया। हमले में 30 से अधिक हिंदू लोग घायल हुए हैं।
बेतिया : अखाड़ा जुलूस के दौरान पथराव… दो समुदायों के बीच विवाद के बाद हंगामा… असमाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी#BiharNews pic.twitter.com/FcHPGzTnqW
— Zee Bihar Jharkhand (@ZeeBiharNews) August 6, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा पंचायत स्थित डुमरिया गाँव की है। मंगलवार (05 अगस्त 2025) को हिंदू धर्म के लोग डीजे बजाते हुए महावीरी जुलूस निकाल रहे थे। तभी शिकारी मियाँ ने कहा मुहर्रम जुलूस पर डीजे नहीं बजाया गया तो महावीरी जुलूस पर भी नहीं बजेगा। मियाँ के उकसाने पर मुस्लिम भीड़ ने जुलूस पर हमला कर दिया।
मौके पर पुलिसबल की टीम ने पहुँचकर मामला शांत करवाया। घटना में 19 घायलों का मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है, जिसमें 9 लोगों की हालत गंभीर है। SDPO विवेक दीप ने बताया कि फिहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

