अनवर अली ने 11 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, UP पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार: एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली, मुरादाबाद का मामला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले अनवर अली को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की माँ की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्ऱवाई की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायत में पीड़िता की माँ ने बताया कि मंगलवार (28 अक्टूबर 2025) को बच्चे घर में अकेले थे। तभी उनकी 11 साल की बेटी दुकान से दुपट्टा खरीदने गई थी। वहाँ कपड़े के दुकानदार अनवर अली ने बेटी से छेड़छाड़ की।

शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपित को ढूंढ निकाला। बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को पुलिस ने उसको घेर लिया तो आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित को पैर में गोली लग गई। आरोपित का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।