हिंदू नाबालिग से रेप में हाशिम गिरफ्तार, पुलिस ने धर्मांतरण-निकाह के दबाव से किया इनकार: UP के बागपत की घटना

उत्तर प्रदेश के बागपत में नाबालिग हिन्दू लड़की को बुर्का पहनाने, रेप करने और ब्लैकमेल कर निकाह करने का दबाव डालने का मामला मीडिया रिपोर्ट में सामने आई थी। इस मामले में ऑपइंडिया से बातचीत में बागपत के एसपी सूरज राय ने सांप्रदायिक एंगल से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों से बातचीत में सामने आया है कि धर्मांतरण के दबाव का कोई मामला नहीं है। आरोपित को रेप केस में जेल भेज दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हाशिम नाबालिग पीड़ित का पड़ोसी है और वो नाबालिग पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। मुस्लिम बहुल मोहल्ले में पीड़िता का एकमात्र परिवार हिन्दू है। इसलिए पीड़िता के पिता ने परिवार को ‘खतरा’ बताया है।

पीड़िता के मुताबिक, हाशिम उसे कहता था कि निकाह कर लो, इसके बाद तुम मुस्लिम बन जाएगी। परेशान होने पर पीड़िता ने विश्व हिन्दू युवा वाहिनी से मदद माँगी। उनकी मदद से ही पुलिस में मामला दर्ज हो पाया।

पीड़िता के मुताबिक, उसने हाशिम के प्यार के प्रस्ताव को कभी नहीं माना, लेकिन वह खुदकुशी की धमकी देकर उसे फुसलाया और अपने जाल में फँसा लिया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद हाशिम अपने दोस्त को फोन कर बुर्का मँगवाया, उसे जबरदस्ती एक घर में ले जाकर पहनाया। उसके साथ रेप किया और कुछ फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने लगा।

इस मामले में बड़ौत थाना पुलिस ने आरोपित को रेप केस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।