जोधपुर में इस्लामी कट्टरपंथियों ने गणगौर शोभायात्रा पर किया पथराव, हिन्दू महिलाओं से की बदसलूकी: हिरासत में लिए गए 4 पत्थरबाज

राजस्थान के जोधपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार (27 मार्च 2026) की शाम को गंगौर शोभायात्रा निकाली गई थी। इस पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने पत्थर फेंके। इनलोगों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की और वाहनों को नुकसान पहुँचाया। यह घटना जोधपुर जिले के मकराना इलाके में ‘फागड़ घुड़ला’ मेले के दौरान हुई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शाम के समय गंगौर शोभायात्रा उस इलाके से गुजर रही थी, जिसमें कई महिलाएँ और बच्चे शामिल थे। शोभायात्रा में जश्न में तीन ट्रैक्टर शामिल थे। इसी दौरान नशे की हालत में तीन मुस्लिम युवकों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जबरदस्ती शोभायात्रा में घुसने की कोशिश की।

जब शोभायात्रा में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया और उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हो गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि इसके बाद उन मुस्लिम युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल एक ट्रैक्टर से टकरा दी, जिससे स्थिति और भी ज़्यादा बिगड़ गई।

झड़प और पत्थरबाजी से दहशत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जुलूस में मौजूद हिंदू महिलाओं के साथ मुस्लिम लोगों ने बदतमीजी की। इसके तुरंत बाद, मुस्लिम समुदाय के लोगों की तरफ से पत्थरबाज़ी शुरू हो गई, जिससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। हालात खराब होते ही जुलूस में शामिल लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

झड़प के दौरान कई गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया गया। एक ऑटो-रिक्शा का सामने वाला शीशा टूट गया। झड़प के दौरान कई और गाड़ियों को भी नुकसान पहुँचा। जब झड़प हुई उस वक्त विदेशी सैलानी भी यहाँ से गुजर रहे थे।

स्थानीय पार्षदों और निवासियों ने बताया कि पास की एक इमारत की छत से सुनियोजित तरीके से पत्थर फेंके गए। उनका दावा है कि यह इमारत अवैध है। उन्होंने इलाके में चल रहे एक अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने स्थिति को काबू में किया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मौके पर पहुँचे पुलिस उपायुक्त (पूर्वी), मनीष चौधरी ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा, “हमें गंगौर शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी की सूचना मिली थी, जिसके बाद हमने तुरंत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।”

उन्होंने आगे बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, “पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।”

घटना के बाद स्थानीय पुलिस कप्तान प्रतीक सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे। लोगों को समझा बुझा कर शांत करवाया और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अब तक चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।