महाराष्ट्र के नागपुर में गर्लफ्रेंड पर कमेंट करने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। मुस्तफा ने ऋतिक और उसके दोस्त को शराब पिलाई। फिर ऋतिक के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 03 जनवरी 2025 की रात ऋतिक पटले अपने दोस्त तानशु नागपेरु के साथ घर के बाहर बैठा था। तभी मुस्तफा उर्फ गोलू अंसारी आया और दोनों से शराब पीने के लिए चलने को कहा, लेकिन दोनों ने पैसे न होने की बात कहकर इनकार कर दिया।
इसके बावजूद मुस्तफा ने ऋतिक और तानशु को जबरन बाइक पर चलने के लिए मजबूर किया। दोनों को बिठाकर खूब शराब पिलाई। लौटते समय पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान ऋतिक ने मुस्तफा को चिढ़ाने के लिए गर्लफ्रेंड पर कमेंट कर दिया, जिससे बौखलाकर गाली-गलौज करने लगा और दोनों को रास्ते में छोड़कर चला गया।
फिर ऋतिक और तानशु को पार्वती नगर चौक पर बुलाया। यहाँ मुस्तफा ने अपने साथी लुकमान अंसारी, साहिल अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, ईशा हातिम अंसारी, गोलू अंसारी के साथ मिलकर ऋतिक और तानशु पर हमला किया। इसी बीच ऋतिक के सिर पर वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक नाबालिग हिरासत में है।

