इस बार नहीं होगी CBT मोड में नीट-UG की परीक्षा: SC ने खारिज की याचिका, कहा- NTA पर पहले से दबाव, बहुत हस्तक्षेप ठीक नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने NEET UG 2026 परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी ऑनलाइन मोड में कराने की माँग को खारिज कर दिया है। कोर्ट का मानना है कि एनटीए पर अभी भारी दबाव है। असलिए परीक्षा के तौर-तरीकों को लेकर कोई हस्तक्षेप करना ठीक नहीं होगा।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता की दलील को खारिज करते हुए कहा है कि आप अच्छी तरह जानते हैं कि इस वक्त कितनी तरह की मुसीबतें सामने आ रही हैं और परीक्षा दोबारा आयोजित किया जा रहा है ऐसे में और दबाव डालना ठीक नहीं है।

गौरतलब है कि 21 जून को नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा होने जा रही है। पेपर लीक की वजह से पहले ली गई परीक्षा रद्द कर दी गई थी।