NEET-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जाँच एजेंसी ने पुणे की वरिष्ठ बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंडहरे को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मनीषा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के लिए एक्सपर्ट बनाया था।
इसी वजह से उनकी पहुँच बॉटनी और जूलॉजी के पेपर तक हो गई थी। इस मामले में अब तक देश के अलग-अलग शहरों से 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
CBI has identified another mastermind who was the source for leak of NEET-UG 2026 Examination Biology questions.
— ANI (@ANI) May 16, 2026
Another key accused, Manisha Gurunath Mandhare, a Senior Botany Teacher from Pune, Maharashtra has been arrested at Delhi after thorough interrogation by CBI. She… pic.twitter.com/bBPSKwpPFr
जाँच में सामने आया है कि मनीषा ने अप्रैल 2026 में पुणे स्थित अपने घर पर कुछ छात्रों को कोचिंग दी थी। आरोप है कि उन्होंने परीक्षा में आने वाले जरूरी सवाल छात्रों को पहले ही बता दिए थे।
इसके बाद 3 मई 2026 को हुई परीक्षा के पेपर में वही सवाल मैच कर गए। CBI ने पिछले 24 घंटों में देश की 6 जगहों पर छापेमारी की है। वहाँ से कई जरूरी दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस अब पेपर लीक कराने वाले दलालों की तलाश कर रही है।

