‘अल्लाह-हू-अकबर’ चिल्लाते हुए ‘कट्टरपंथी’ ने यहूदी शख्स के पेट में घोंपा पेचकस: न्यूयॉर्क की घटना में 2 घायल, हमलावर गिरफ्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहटन इलाके में एक 51 साल के इस्लामी कट्टरपथी ने ‘अल्लाह-हू-अकबर’ चिल्लाते हुए 2 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित की पहचान राउल मोरेल्स के तौर पर हुई है। घायलों में एक व्यक्ति यहूदी बताया जा रहा है।

न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने गुरुवार (23 जुलाई 2026) को इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने इस मामले को ‘हेट क्राइम’ बताते हुए कहा एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना मैनहटन के ‘अपर वेस्ट साइड’ इलाके में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर घटी। पहला मामला 84 स्ट्रीट और सेंट्रल पार्क वेस्ट का है, जहाँ मोरालेस ने एक 57 वर्षीय एशियाई मूल के व्यक्ति की पीठ परचाकू से वार किया। वहीं दूसरा मामला, सेंट्रल पार्क वेस्ट के पास का है। वहाँ एक 50 साल के यहूदी व्यक्ति के पेट पर पेचकस से हमला किया गया।

हमले के बाद दोनों पीड़ितों को तुरंत माउंट सिनाई अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित चुपचाप अपने अपार्टमेंट की ओर चला गया, लेकिन एक चश्मदीद ने बहादुरी दिखाते हुए उसका पीछा किया और तुरंत पुलिस को आरोपित के ठिकाने की जानकारी दे दी।

कमिश्नर जेसिका टिश ने उस नागरिक की सराहना करते हुए कहा कि एक राहगीर की सतर्कता के कारण ही पुलिस तुरंत आरोपित तक पहुँच सकी और उसे गिरफ्तार कर पाई।

फिलहाल बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपित की मानसिक स्थिति का आँकलन कर रही है और हमले के पीछे के मुख्य मकसद का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जाँच में आरोपित और पीड़ितों के बीच किसी भी तरह के पुराने संबंध या जान-पहचान का सबूत नहीं मिला है।

गौरतलब है कि न्यूयॉर्क शहर में हाल के वर्षों में हेट क्राइम्स के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार इस साल शहर में दर्ज हुए हेट क्राइम में से आधे से अधिक मामलों में यहूदी समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है।