NIA ने युवा भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारु की हत्या मामले में अतीक अहमद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अतीक अहमद ने नेट्टारु के हत्या के मुख्य साजिशकर्ता मुस्तफा पाइचार की भागने में मदद की थी। अतीक ने मुस्तफा को हत्या के बाद चेन्नई पहुँचाया था। वह लगातार मुस्तफा को NIA से बचा रहा था।
अतीक अहमद इस मामले में गिरफ्तार किया जाने वाला 21वां आरोपित है। इससे पहले इस मामले में PFI से जुड़े कई आरोपित पकड़े जा चुके हैं। NIA ने बताया है कि वह साजिश में शामिल 6 और आरोपितों की तलाश कर रही अहि और उन पर इनाम भी जारी किया है।
NIA Arrests Harbourer of Chief Conspirator in Praveen Nettaru Murder Case pic.twitter.com/5i073C2nbZ
— NIA India (@NIA_India) January 21, 2025
गौरतलब है कि भाजपा के युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में 26 जुलाई, 2022 को कर दी गई थी। उनकी हत्या तब हुई जब वह घर लौट रहे थे। उनकी हत्या का आदेश PFI के नेतृत्व ने दिया था ताकि कर्नाटक में हिंसा हो सके।