उत्तर प्रदेश के नोएडा में एहसान हुसैन ने राजा बन हिंदू युवती को प्रेमजाल में फँसाकर भगा ले गया और निकाह करने के बाद धर्मांतरण भी करवा दिया। युवती को चेन्नई से एहसान के चंगुल से बचाया गया। पुलिस ने एहसान और उसके अम्मी-अब्बा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती के गुमशुदा होने के बाद पति ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर का थी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और चेन्नई से युवती को तलाश निकाला। पीड़िता ने बताया कि एहसान ने राजा बनकर उसे प्रेमजाल में फँसाया। फिर एहसान उर्फ राजा, उसके अब्बा बिस्मिल्लाह मियां, अम्मी अनीशा बेगम और भाई इरशाद ने जबरन उसका धर्मांतरण कर 01 मई 2025 को निकाह करवा दिया।
पुलिस ने बताया कि एहसान हुसैन बिहार का रहने वाला है। उसने हिंदू युवती का नाम बदलकर खुशबू खातून रख दिया था और पिछले 4 महीने से बंधक बनाकर रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपित एहसान और उसके अम्मी-अब्बा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं भाई इरशाद और निकाह करवाने वाले काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन की तलाश की जा रही है।

