‘चू%#गा या चाटेगा, जो करेगा कर’ बोल वाला नोरा फतेही का गाना यूट्यूब से हटा: विवाद के बाद NHRC ने लिया संज्ञान, दिल्ली में मेकर्स के खिलाफ FIR

अभिनेत्री नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर’ ने इन दिनों सोशल मीडिया पर बवाल मचा रखा है। संजय दत्त की फिल्म ‘केडी-द डेविल’ के इस गाने के आपत्तिजनक बोल पर नेटिजन्स भड़के हुए हैं। तमाम विरोध और आलोचनाओं के बाद मेकर्स ने गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा लिया है। हालाँकि, गाने को तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम वर्जन बिना किसी आपत्ति के यूट्यूब पर देखे जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) भी इस आपत्तिजनक गाने पर मेकर्स को नोटिस जारी कर चुका है। सरकार ने भी गाने पर संज्ञान लेते हुए CBFC को सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए थे औऱ निर्देश दिया था कि इस गाने को हर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से हटाया जाए।

साथ ही सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट जिंदल ने सॉन्ग ‘सरके चुनर’ के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोपित था के ये गाना सेक्सुअलिटी को प्रमोट करता है। शिकायत में गाने से जुड़े सभी लोगों रपर सख्त एक्शन लेने की माँग की गई थी।

गाने को लिखने वाले रकीब आलम ने भी इस विवाद पर बयान जारी किया। उनका कहना है कि डायरेक्टर प्रेम ने उन्हें गाना लिखने का दबाव डाला था। आलम ने कहा कि उन्होंने इस गाने को लिखने का विरोध किया, लेकिन डायरेक्टर को हाइप और विवाद चाहिए था। बता दे कि रकीब आलम ने पुष्पा-2 के भी कुछ गाने लिखे थे, जिसके लिरिक्स भी समाज के लिए ठीक नहीं है।