किम जू ए के बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक तौर पर मौजूद है। सितंबर 2025 में जब किम जोंग उन बीजिंग दौरे पर गए थे, तो इस दौरान हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में किम जोंग ए अपने पिता के साथ दिखी थी। बताया जाता है कि यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी।
नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस के मुताबिक, किम जू ए अब उत्तराधिकारी के रूप में नामित होने के फाइनल स्टेज में हैं। इन दिनों ऑफिशियल इवेंट्स में उनकी पब्लिक मौजूदगी काफी बढ़ गई है। किम जोंग की बेटी की उम्र महज 13 साल है।
NIS ने यह भी कहा कि वह इस बात पर कड़ी नज़र रखेगा कि वह इस महीने के आखिर में नॉर्थ कोरिया की पार्टी कॉन्ग्रेस में शामिल होंगी या नहीं। यह नॉर्थ कोरिया का सबसे बड़ा पॉलिटिकल इवेंट है, जो हर पाँच साल में होता है। NIS के मुताबिक पहले वह उत्तराधिकार का प्रशिक्षण ले रही थीं, लेकिन अब प्रक्रिया के आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

