नहीं बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें, मीडिया ने भ्रामक खबरें चलाईं: पेट्रोलियम मंत्रालय ने किया साफ, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव हमारे पास नहीं आया

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी के दावों को भ्रामक बताया है। मंत्रालय का कहना है कि पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव नहीं है और ऐसी खबरें लोगों में दहशत पैदा करती हैं। जनता को राहत देने में सरकार लगी हुई है। दरअसल राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल- डीजल में दाम बढ़ोतरी के कई मीडिया रिपोर्ट में दावे किए जा रहे थे।

दरअसल कोटक संस्थागत इक्विटी की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमत 25-28 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकती है। कहा गया था कि राज्यों में हो रहे चुनाव के बाद बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

इस पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की खबरें नागरिकों के बीच डर और घबराहट पैदा करने के उद्देश्य से फैलाई जा रही हैं और ये शरारतपूर्ण तथा भ्रामक हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जहाँ पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं देखी गई। जहाँ पिछले 4 वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। भारत सरकार और तेल PSUs ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में होने वाली भारी बढ़ोतरी से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।

दरअसल पेट्रोल- डीजल की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का होता है, क्योंकि पेट्रोल- डीजल ईसी से तैयार किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल महँगा होने पर घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाते हैं।