पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार (09 मई 2026) का दिन ऐतिहासिक बन गया। राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात की जिनकी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के दौरान मौत हो गई थी। इनमें दिवंगत देबाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिजन शामिल थे। पीएम मोदी ने परिवारजनों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी।
इस मौके पर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राजनीतिक हिंसा में जान गँवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की याद में एक स्मारक बनाया गया। समारोह में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बलिदान को कभी नहीं भूलेगी।
VIDEO | Kolkata: A memorial has been erected at the Brigade Parade Ground in honour of the BJP workers killed in political violence in West Bengal.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 9, 2026
West Bengal BJP Legislative Party Leader Suvendu Adhikari will take oath as the first BJP Chief Minister of West Bengal here.… pic.twitter.com/bJnxa4AIBX
शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी पहुँचे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत बताया।

