बिहार की महिलाएँ जंगलराज के सामने दीवार बन कर खड़ी रहीं: PM मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में बीजेपी की महिला नेताओं संग किया संवाद

पीएम मोदी ने नमो ऐप के जरिए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिहार की बीजेपी की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैंने इस चुनाव को बेहद क़रीब से देखा है और एक बात मैं कह सकता हूं कि NDA इस चुनाव में भारी बहुमत से जीत रही है। मुझे NDA की जीत पर कोई संदेह नहीं है…”

महिलाओं को 10 हजार मिलने पर दिखा उत्साह

पीएम मोदी संग संवाद के दौरान ज्यादातर महिलाओं ने खाते में आए 10000 रुपए का जिक्र किया और कहा कि उनके क्षेत्र की महिलाओं में इसको लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है। बेगूसराय की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर रेखा राम ने कहा कि बीमार लोगों को बूथ तक पहुँचाने के लिए खास तौर पर उन्होंने तैयारी की है। दरअसल पीएम मोदी ने उनसे पूछा था कि उनके इलाके में अधिक वोटिंग के लिए क्या योजना है?

उन्होंने महिला को ये भी जानकारी दी चुनाव आयोग बीमार लोगों को बूथ तक पहुँचाने की व्यवस्था करते हैं। अगर बूथ स्तर पर ये काम महिलाएँ कर रही हैं, तो ये बड़ा काम है।

महिलाओं ने कहा कि पिछले 10 साल में स्वास्थ्य स्तर पर बड़ा बदलाव आया। कई एम्स बने हैं। स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र एक्टिव हैं। वहाँ सारी सुविधाएँ मौजूद हैं। इसलिए महिलाओं को कहीं और नहीं जाना पड़ता है। अच्छी सड़क की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब बेगूसराय से दरभंगा जाने में सिर्फ 2 घंटे लगते हैं, पहले कई घंटे लगते थे।

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने बिहार में लोगों का उत्साह देखा है। बिहार के लोग मन बना चुके हैं इस बार बिहार के लोग पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे करारी हार का सामना महागठबंधन वालों को करना होगा

पीएम मोदी ने कहा कि लालू- राबड़ी जंगल राज के 15 साल में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बना। अब 10 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं और 10 नए मेडिकल कॉलेज के लिए योजना बन रही है।

भोजपुर के खानगाँव पंचायत की मुखिया और बीजेपी नेता शालिनी सिंह से बात करते हुए पीएम मोदी ने पूछा कि बूथ लेवल का काम कैसा चल रहा है। इस पर शालिनी ने इलाके की जानकारी देते हुए बताया कि हम बूथ लेबल तक काम कर रहे हैं। यहाँ के प्रत्याशी के लिए पर्चा कटवा रहे हैं। चुनाव चिन्ह के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं। घर-घर जाकर काम कर रहे हैं। घर में भी जाते हैं और नुक्कड़ पर जाकर भी बताते हैं।

बातचीत में महिलाओं ने बताया कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं। कई लोग कहते होंगे कि हम तो एनडीए को ही वोट डालते हैं। फिर भी जो भी प्रत्याशी हैं, उनका परिचय बताते हैं और उनके चुनाव चिन्ह से अवगत कराते हैं। ये हमारे यहाँ का चुनाव चिन्ह है और इस पहचान कराते हैं।

गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी दे रही हैं महिलाएँ

गरीब कल्याण योजनाओं, मुद्रा योजना की जानकारी महिलाओं को दी जाती है। संवाद के दौरान महिलाओँ ने बताया कि योजना का लोगों को फायदा मिल रहा है। गरीबों को हर महीने राशन मिल जाता है। रोटी कपड़ा और मकान की मूलभूत जरूरतों में रोटी और आवास तो मोदी सरकार ने दे दिया है। ये लोग कमा कर तीसरी जरूरत को पूरा कर रहे हैं। घरों में खुशहाली आ रही है और वो पीएम मोदी को आशीर्वाद दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत के वक्त वे भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी के घर गए थे। उनके परिवार से मिले थे। कर्पूरी ठाकुर जी सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। एनडीए सरकार में इस पर पूरा काम किया गया है। क्या महिलाओं को इसकी जानकारी है? इस पर महिलाओं ने अपने क्षेत्र के विकास की जानकारी दी और टोलियाँ बना कर हर तरह की जानकारी स्थानीय महिलाओं को उपलब्ध कराने के बारे में बताया।

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने पहले मतदान फिर जलपान का मंत्र भी बताया। साथ ही महिलाओं को शत प्रतिशत वोट डालने के लिए घर-घर जाकर जागरूक करने की बात भी कही।औरंगाबाद की मंडल अध्यक्ष नीलम चंद्रवंशी ने बचत के बारे में पूरी जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को इसके लिए जागरूक किया गया है।