‘भारत कभी नहीं करेगा किसानों के हितों से समझौता’: ट्रंप के टैरिफ के बीच PM मोदी ने दिया साफ़ सन्देश, कहा- मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी

दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत कभी भी मछुआरों, पशुपालकों और किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा, इसके लिए चाहे भारी कीमत ही क्यों ना चुकानी पढ़ें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा, “हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों के साथ कभी समझौता नहीं करेगा। मैं जानता हूँ… व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं तैयार हूँ। आज भारत तैयार है।”

पीएम मोदी का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने के बाद आया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने प्रोफेसर स्वामीनाथन का भारत के लिए योगदान को भी याद किया।