खालिस्तानियों का खुलकर विरोध करने वाली इन्फ्लुएंसर नैंसी गिरेवाल की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर चाकुओं से गोदा

कनाडा के विंडसर में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाली की मंगलवार रात (4 मार्च 2026) को हत्या कर दी गई। खालिस्तानियों की आलोचना और पंजाब के मुद्दे पर बेबाक राय रखने के लिए नैंसी जानी जाती थीं। इस हत्या के पीछे कट्टरपंथियों का हाथ होने का शक कनाडा पुलिस जता रही है।

जानकारी के मुताबिक, नैंसी की हत्या रात करीब 9.30 बजे उसके घर पर हुई। हमलावरों ने उन्हें चाकू से बार कर बुरी तरह घायल कर दिया था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस के मुताबिक, उन्हें एक घर पर चाकू से मारकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल करने की सूचना मिली। पुलिस और मेडिकल की टीम जब घर पर पहुँची तो वह खून से लथपथ थी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी खालिस्तानियों पर शक है।

खालिस्तानियों का किया विरोध

नैंसी ग्रेवाल का नाम सोशल मीडिया पर जाना पहचाना था। वह लंबे समय से कनाडा में रह रही थी और यूट्यूब के साथ साथ दूसरे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। वह संवेदनशील मसलों पर भी खुलकर अपनी राय रखती थी। उनके वीडियो काफी हिट होते थे।

उनके वीडियो ज्यादातर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मसलों पर होते थे, जिनपर खुल कर वह अपने विचार रखती थी। उनके विचारों के समर्थक और आलोचना दोनों होते थे और वह चर्चा में होती थीं। वह कई बार ट्रोलिंग भी की गई।

कई वीडियो में उन्होंने खालिस्तानी विचारधारा और उनके भारत विरोधी गतिविधियों की आलोचना की थी।