कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग (EC) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक की एक लोकसभा सीट के 2024 चुनाव में EC ने BJP के साथ मिलकर ‘वोट चोरी’ की और इसे संविधान के खिलाफ अपराध बताया। राहुल ने कहा कि उनके पास ‘पक्का सबूत’ है, जो EC की पोल खोलेगा।
इसके बाद, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने राहुल को पत्र लिखकर उनके दावों के लिए शपथ पत्र और मतदाताओं के नाम माँगे ताकि जाँच शुरू हो सके। जवाब में राहुल ने कहा, “मैं राजनेता हूँ, मैं झूठ नहीं बोलता। मेरे शब्द ही शपथ हैं।”
EC TO RAHUL GANDHI: MAKE SUBMISSION ON CLAIMS IN A SIGNED AFFIDAVIT
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) August 7, 2025
RAHUL GANDHI'S REPLY: "I am a politician. I dont lie to the people. Every word i speak in public is on oath." pic.twitter.com/nXUbl8kNmj
उन्होंने EC के डेटा का हवाला देते हुए कहा कि आयोग ने उनके दावों को गलत नहीं ठहराया, जिससे सच्चाई सामने है। राहुल ने यह भी कहा कि यह सिर्फ कर्नाटक तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में ऐसा हुआ। वहीं, EC ने राहुल के आरोपों को आधारहीन बताया और पारदर्शी प्रक्रिया का हवाला दिया।

