सौतेले बाप आसिब खान को बर्दाश्त नहीं हुआ ढाई साल का हिंदू बच्चा, इतना जुल्म ढाया कि मासूम की चली गई जान: रायपुर पुलिस ने दूसरी बीवी के साथ किया गिरफ्तार

रायपुर के कबीर नगर में ढ़ाई साल के प्रशांत सेन के साथ हुए अत्याचार की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जाँच में पता चला है कि उसके साथ कई दिनों से अत्याचार किया जा रहा था। बच्चे को गंभीर अंदरुनी चोटें आई थी और कई अंगों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।

पोस्टमार्टम में साफ लिखा गया है कि उसकी मौत अस्वाभाविक है। डॉक्टरों ने उसके कई चोटों, हड्डियों के टूटने और गहरे घाव की पुष्टि की।

ग्रामीणों के मुताबिक, बच्चे का सौतेला पिता आसिब खान उसे पीटता था। माँ रेशमी ताम्रकार हमेशा पिटाई किए जाने की बात छुपाती थी और उसे गिरने या बीमार होने की बात कहती थी। मंगलवार (18 नवंबर 2025) को जब बच्चा घर के बाहर बेहोश हो गया, तो ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। इस दौरान डॉक्टरों ने पिटाई की बात कही।

पुलिस जाँच में सामने आया है कि आसिब खान पिछले 15-20 दिनों से लगातार उसकी पिटाई करता था। माँ बच्चे का बचाने के बजाय आसिब खान का साथ देती थी। पुलिस ने माँ रेशमा ताम्रकार और आसिब खान को गिरफ्तार कर लिया है।