‘अल्लाह-हू-अकबर, अल्लाह-हू-अकबर’: RJD प्रत्याशी शमशाद के समर्थकों ने BJP उम्मीदवार श्रेयसी के दफ्तर के बाहर किया हंगामा, बीजेपी ने बताया- जंगलराज का अपडेटेड अवतार

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार (7 नवंबर 2025) को जमुई शहर में राजनीतिक तनाव तब चरम पर पहुँच गया, RJD के प्रत्याशी शमशाद आलम के नेतृत्व में RJD कार्यकर्ता BJP प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के चुनाव कार्यालय के बाहर जमा हो गए और हंगामा कर अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए।

क्या हुआ?

जानकारी के अनुसार, RJD समर्थकों की एक बड़ी और अनियंत्रित भीड़ बिना अनुमति के BJP कार्यालय के सामने से गुजरी। इस दौरान उग्र भीड़ ने अल्लाह-हू-अकबर, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, BJP के बैनर और पोस्टर फाड़ दिए और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। करीब आधे घंटे तक उकसावे भरे नारे लगते रहे, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

हालात बिगड़ने पर स्थानीय प्रशासन को तत्काल भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा। SDPO और कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे। बार-बार चेतावनी के बावजूद जब भीड़ नहीं हटी, तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई और स्थिति नियंत्रण में आई।

जमुई SP ने कहा है कि मामले की जाँच की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों दलों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल, शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।