हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फाँस साहिल ने किया रेप, फिर जयपुर ले जाकर बनाया बंधक: MP पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चाचा के घर रह रही हिंदू युवती को साहिल खान ने प्रेमजाल में फँसाया और अपहरण कर जयपुर ले गया। जयपुर में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और रेप किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह ग्वालियर में चाचा के घर रहकर पढ़ाई करती है। यहाँ पढ़ोस में रहने वाले साहिल खान ने उससे दोस्ती की। 24 अक्टूबर 2025 को छत पर बुलाया और निकाह करने का झाँसा देकर रेप किया।

इसके बाद साहिल ने युवती को जयपुर चलकर निकाह करने का झाँसा दिया। जयपुर ले जाकर दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और रेप किया। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने पीड़िता को जयपुर से रेसक्यू किया। वहीं आरोपित साहिल खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।