यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले गुलफाम-जीशान के अब्बा की 2 वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। एक वीडियो में वो कैमरे को देखकर बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी वीडियो में बिन कैमरे के इस मामले पर अपनी राय रख रहे हैं।
पहली वीडियो में देख सकते हैं कि जीशान-गुलफाम का अब्बू पूरे मामले पर कहता है- “कुछ तो सच्चाई होगी, तभी तो पकड़े। तभी इनकाउंटर हुआ।”
हालाँकि आगे कैमरे पर बात करते हुए वह कहता है कि एनकाउंटर के बजाए दोनों को जेल भेज देते को कोर्ट फैसला करती कि क्या सही है और क्या गलत। किसी ने गलत एनकाउंटर किया है तो वो भुगतेंगे। अल्लाह माफ नहीं करेगा।
गाजियाबाद में हुए पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गुलफाम और जीशान के मामले में अब उनके परिजनों की प्रतिक्रिया सामने आई है। 3 तारीख को हुए इस एनकाउंटर के बाद, गुलफाम के पिता अमरोहा से गाजियाबाद के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
— GBN Today (@GBNToday) March 5, 2026
भावुक और परेशान पिता ने पुलिस की थ्योरी और अपने बेटे के बारे… pic.twitter.com/saWpc929Nh
वहीं सामने से कैमरा हटने के बाद जब जीशान-गुलफाम के अब्बू से बात की गई और पूछा गया कि उसके चेहरे पर कोई दुख नहीं दिख रहा। उसके दो बेटा मरे हैं। इस पर वह कहता है- इस्लाम की हकीकत बताऊँ? हुसैन ने भी 67 शहीदों को कंधा दिया था।
क्या सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले जीशान-गुलफाम के “अब्बा” भी हमले की साजिश का हिस्सा थे?
— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) March 5, 2026
पत्रकार से बोला कहा इस्लाम की हकीकत बताऊँ?
क्या बाप बेटों से अधिक कट्टरपंथी है? pic.twitter.com/PwTCC7uKag

