शशि थरूर और कॉन्ग्रेस के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। मामला G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की है।
कॉन्ग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाया और साफ कहा कि युद्ध के दौरान व्यावसायिक जहाजों पर काम करने वाले नागरिक नाविकों को किसी भी सैन्य कार्रवाई का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।
थरूर के इस बयान पर कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति थरूर की प्रशंसा इतनी बढ़ गई है कि वह ऐसी बातें भी सुन लेते हैं जो आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं हैं।
My senior colleague Dr Shashi Tharoor's admiration for PM Modi appears to have transcended the limitations of the physical world. He now seems capable of hearing what Modi doesn't even say.
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) June 20, 2026
According to the official MEA readout of the Modi–Trump meeting on the sidelines of the… pic.twitter.com/6U7BFRxAgZ
खेड़ा ने कहा कि विदेश मंत्रालय द्वारा जारी मोदी-ट्रंप बैठक के आधिकारिक विवरण में न तो ओमान की खाड़ी में मारे गए तीन भारतीय नाविकों का जिक्र है और न ही उन मुद्दों का, जिनका दावा थरूर कर रहे हैं।
इस पर शशि थरूर ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “तीन भारतीयों की जान गई है। मेरी बात सिर्फ हमारे नागरिकों की सुरक्षा और इस सिद्धांत को लेकर थी कि समुद्र में काम करने वाले नागरिक नाविकों को कभी भी सैन्य कार्रवाई का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।” थरूर ने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी टिप्पणी मीडिया रिपोर्टों के आधार पर की थी और वह आज भी अपने बयान पर कायम हैं।

