उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना के 6 बागी सांसद सोमवार (22 जून 2026) की शाम को एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब 6 शेर हमारे साथ आ गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बागी सांसदों में धाराशिव से ओमराजे निंबालकर, मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद संजय दीना पाटिल, परभणी से सांसद संजय जाधव, यवतमाल-वाशिम से संजय देशमुख, हिंगोली से नागेश पाटिल अष्टिकर और शिर्डी से भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं।
इन सांसदों को अपने गुट में शामिल करने के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “6 शेर यहाँ आ गए हैं। वे सभी अब असली शिवसेना परिवार का हिस्सा बन गए हैं। मैं असली शिवसेना परिवार में उनका स्वागत करता हूँ।”

