बैतूल में निकल रहा था माँ काली का प्रतिमा विसर्जन जुलूस, पीर मंजिल इलाके में पहुँचने पर पथराव: 2 हिंदू कार्यकर्ता घायल, 1 का सिर भी फूटा

मध्यप्रदेश के बैतूल के आमला में काली माता प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव होने से तनाव का माहौल है। विसर्जन जुलूस मंजिल चौक की ओर जा रहा था। जुलूस जब आमला के पीर मंजिल इलाके से गुजरा, तो दुकानों के पीछे से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और कई लोग जख्मी हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में बजरंग दल कार्यकर्ता प्रफुल्ल सिंह तोमर के सिर पर चोट लगी और वो बुरी तरह घायल हुए। इस हमले में एक और बजरंग दल कार्यकर्ता के पीठ पर पत्थर लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विसर्जन समारोह (1 नवंबर 2025) शनिवार को किया जा रहा था।

घटना के बाद बजरंग दल समेत दूसरे संगठनों ने आमला थाने का घेराव किया और जुलूस को सुरक्षा नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस के अतिरिक्त बलों को इलाके में तैनात किया गया है। पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है।