कर्नाटक के कलबुर्गी में एक छात्र से एक एग्जाम सेंटर के बाहर जनेऊ उतारने को कहा गया। छात्र NEET की परीक्षा देने आया था। यह घटना कलबुर्गी के एक एग्जाम सेंटर पर हुई। इसका नाम सेंट मैरी कॉलेज है। घटना रविवार (4 मई, 2025) को घटी।
पीड़ित बच्चे का नाम श्रीपद पाटिल है। उसने अपने पिता को यह बात बताई। पिता ने उसे जनेऊ थोड़ी देर उतारने की सलाह दी। इसके बाद परीक्षा देना संभव हो पाया। घटना की जानकारी होते ही यहाँ बड़ी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता पहुँचे। उन्होंने यहाँ विरोध जताया।
हिंदूवादी संगठनों ने यहाँ बाहर एक कायर्क्रम करके छात्र को दोबारा जनेऊ पहनाया। इस दौरान एक हिन्दू संत ने मंत्रोच्चार भी किया। इस मामले में कलबुर्गी के कलेक्टर ने जाँच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वह जाँच के बाद एक्शन लेंगी। इससे पहले भी कर्नाटक में 2 जगह पर छात्रों के जनेऊ उतारने की घटनाएँ सामने आई थीं।