सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की CBI जाँच कराने वाली याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को झटका देते हुए कहा कि वह इस मामले को लेकर संबंधित हाई कोर्ट जा सकते हैं।
यह पूरा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है। वहाँ पुलिस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह एनकाउंटर पूरी तरह फर्जी था। पुलिस ने जानबूझकर भरत की हत्या की है।
इस घटना के बाद बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयानों को लेकर भी काफी राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। इसी विवाद के बाद मामले की निष्पक्ष जाँच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
हालाँकि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने पूछा कि इस मामले को लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट आने की क्या जरूरत थी। अब याचिकाकर्ता के पास सिर्फ हाईकोर्ट जाने का विकल्प बचा है।

