बकरीद पर हैदराबाद में हिंदू कॉलोनियों की सड़कों पर बहाया गया खून, Video हुआ वायरल: खौफनाक मंजर पर लोगों ने जताई नाराजगी

तेलंगाना के हैदराबाद से एक बेहद परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। मुशीराबाद इलाके का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इसमें बकरीद के मौके पर पशुओं की कुर्बानी के बाद सड़कों पर खून बहता दिख रहा है।

यह जहरीला और गंदा नजारा बांग्लादेश मार्केट से लेकर आसपास की हिंदू कॉलोनियों की सड़कों तक फैल गया। इस खौफनाक मंजर को देखकर स्थानीय हिंदू समाज और खासकर महिलाओं में भारी गुस्सा है।

वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि महिलाएँ इस हरकत पर बुरी तरह चिल्ला रही हैं और अपनी नाराजगी ज़ाहिर कर रही हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखा विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो को सबसे पहले हैदराबाद बीजेपी लीगल सेल की एडवोकेट नीलम भार्गवा राम ने X (ट्विटर) पर शेयर किया।

इसके बाद से ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को लेकर ‘पेटा इंडिया’ (PETA India) जैसी संस्थाओं को भी आड़े हाथों लिया है। लोगों ने सवाल उठाया कि जो संगठन हिंदू त्योहारों पर बढ़-चढ़कर ज्ञान देते हैं, वे अब इस क्रूरता और गंदगी पर पूरी तरह मौन क्यों साधे हुए हैं?

इस अमानवीय कृत्य से इलाके में रहने वाले लोगों की धार्मिक संवेदनाओं और सार्वजनिक स्वच्छता (हाइजीन) को पूरी तरह पैरों तले रौंद दिया गया है। लोगों का कहना है कि मजहबी रीतियों के नाम पर बहुसंख्यक समाज को इस तरह परेशान करने की खुली छूट नहीं दी जा सकती।

भीड़भाड़ वाले शहरी इलाकों में ऐसी हरकतें जानबूझकर सामाजिक शांति बिगाड़ने के लिए की जाती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस गंभीर मामले पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने अब तक चुप्पी साध रखी है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।