राजस्थान के जालोर से गिरफ्तार किया गया मौलवी ओसामा उमर आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लिए स्लीपर सेल तैयार कर चुका था। आतंकी ने कई युवाओं को जिहाद की ट्रेनिंग दी थी। पुलिस ने उमर के डिलीट किए गए मोबाइल व सोशल मीडिया अकाउंट से 3 लाख फोटो रिकवर किए हैं।
‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट को मुताबिक, मौलवी ने पकड़ने जाने से पहले अपने फोन का सारा डेटा डिलीट कर दिया था। जिसे एफएसएल की टीम ने रिकवर किया गया है। टीम द्वारा रिकवर किए गए 3 लाख से अधिक फोटो मजहबी कट्टरता को बढ़ाने वाले थे। मोबाइल की FSL रिपोर्ट से पता चला है कि करीब 4 वर्षों से ओसामा आतंकी संगठन के टच में था।
सैफुल्लाह से प्रभावित मौलवी जाने वाला था अफगानिस्तान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी मौलवी लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह के वीडियो देखता था और उससे प्रभावित था। वह सैफुल्लाह के कुछ रिश्तेदारों के संपर्क में भी था और लोगों का ब्रेनवॉश करने से उनसे वॉयस मेसेज के जरिए लोगों की बात भी करवाता था।
बीते 4 नवंबर को ओसामा को पकड़ा गया और पूछताछ में पता चला कि वह 8 नवंबर को दुबई जाने की तैयारी में था और वहाँ से उसे अफगानिस्तान जाना था। इसके बाद उसे टीटीपी के जिहादी कैंप में आतंकवाद की ट्रेनिंग लेनी थी। आतंकी ट्रेनिंग के बाद जब वह भारत लौटता तो यहाँ आकर उसने अपने स्लिपर सेल को एक्टिवेट करने का प्लान बनाया था। ओसामा के कब्जे से अफगानिस्तान की एक सिम भी मिली है और जाँच एजेंसियाँ पता लगा रही हैं कि उसके पास तक सिम कैसे पहुँची थी।
सैफुल्लाह के कई रिश्तेदार जो अभी लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडरों में हैं, उनसे भी ओसामा टच में था। जिन लोगों को ब्रेनवॉश करना होता था, उनकी उनसे वॉयस मैसेज के जरिए बात करवाता था। ATS ने चारों को डीरेडिकलाइज टीम के पास भेजा है। यह टीम कट्टर सोच से बाहर निकलने में मदद करती है। इसमें मौजूद लोग कट्टरपंथी की काउंसलिंग करते हैं।

