बिहार में नेपाल सीमा के रास्ते तीन पाकिस्तानी संदिग्धों के घुसने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ये संदिग्ध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं।
मोतिहारी के एसपी ने बताया कि खुफिया इनपुट के जरिए सीमावर्ती इलाकों में गाड़ियों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। तीनों संदिग्धों की जानकारी देने वाले को ₹50,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वे इन संदिग्धों को कहीं भी देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
#WATCH | Bihar | On 3 Pakistani suspects entering Motihari via Nepal, Motihari SP Swarn Prabhat says, "Today, intelligence agencies had issued an input and we are working on it and highly alert. Vehicle checks are going on in border areas. All police personnel and police stations… pic.twitter.com/tNqkQTWKuq
— ANI (@ANI) August 28, 2025
अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियाँ इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

