पश्चिम बंगाल में वोटरों को धमकी देने वाले TMC के पंचायत प्रधान हफीजुल मुल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हफीजुल मुल्ला पर दक्षिण 24 परगना के जिबंतला इलाके में विरोधियों को खुलेआम धमकी देने का आरोप है। मुल्ला ने कहा था, “अगर आप हमें वोट नहीं देंगे, हमारे साथ दगा करेंगे…तो काउंटिंग के बाद आपके ऊपर स्टीम रोलर चलाया जाएगा।” वीडियो में वह कहते हैं, “मैं यह बात खुले आसमान के नीचे कह रहा हूँ। 4 मई को नतीजे आने के बाद, मैं उन पर स्टीम रोलर चला दूँगा।”
Open 'dhamki' by TMC leader
— TIMES NOW (@TimesNow) April 4, 2026
'If you don't vote for us…If you betray us…rollers will be run over them post counting…': TMC Panchayat pradhan Hafizul Mollah threatens voters
– Hafizul Mollah has been arrested
This kind of threat culture is prevalent in WB under TMC…:… pic.twitter.com/Spt2fxwVow
पश्चिम बंगाल BJP ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुुए TMC पर गंभीर आरोप लगाए थे। BJP ने कहा था, “TMC के पास अब डराने-धमकाने की तरकीबों के अलावा कुछ नहीं बचा है। वे जानते हैं कि पश्चिम बंगाल की जनता अब भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को और नहीं सहेगी।”
A TMC leader from South 24 Parganas says he will Steam Roll people after the results are declared.
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) April 4, 2026
The TMC has nothing left but scare tactics.
They know that the people of West Bengal have had enough.
They know that the people of West Bengal will not tolerate corruption and… pic.twitter.com/MW5fmcuCFa
यह कार्रवाई उस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद हुई, जिसमें हफीजुल मुल्ला ने वोटरों को धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया जिसके बाद चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान इस तरह की धमकी भरी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल मामले की जाँच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

