पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR) के शुरू होने के साथ ही नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार को खुली चुनौती दी है।
एक जमसभा में कल्याण बनर्जी ने कहा, “बीजेपी के नेता जनता से मिलने सुरक्षा के घेरे में आते हैं। अगर सच में जनता से जुड़े हैं तो बिना CISF की सुरक्षा के दानकुनि आकर दिखाएँ। हम उन्हें बाहर देख लेंगे। तब देखेंगे कि वे लौटकर जा भी पाते हैं या नहीं।”
असल में बनर्जी का ये बयान विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को निशाना बनाते हुए सामने आया है। कल्याण ने चुनौती देते हुए आगे कहा कि हमे सूचना देकर दानकुनि कब आओगे? जब घर जाने की कोशिश करोगे, तब हम बाहर देख लेंगे।
Hooghly, West Bengal: TMC MP Kalyan Banerjee challenged BJP leaders Suvendu Adhikari and Sukanta Majumdar to come to Dankuni without CISF security, saying they would not be able to return once they arrived pic.twitter.com/1U6lfKr4js
— IANS (@ians_india) November 3, 2025
उन्होंने कहा, “आपके पास कितने लोग हैं? हम भी अपने लोग लाएँगे। CISF-BSF नहीं होगी, पुलिस नहीं होगी। हमें बताकर आओ।”
SIR पर बीजेपी का कहना है कि वे अवैध मतदाताओं को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, टीएमसी का आरोप है कि SIR का इस्तेमाल बीजेपी राजनीतिक लाभ और डर का माहौल बनाने के लिए कर रही है।

