अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ न्यूक्लियर कोड इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सेना के अधिकारी जनरल डैन केन ने रोक दिया। यह आरोप पूर्व CIA विश्लेषक लैरी जॉनसन ने एक पॉडकास्ट में लगाया।
CNN ने बताया की एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जॉनसन ने दावा किया कि व्हाइट हाउस में एक इमरजेंसी मीटिंग के दौरान ट्रंप और जनरल केन के बीच तीखी बहस हुई। उनके मुताबिक, ट्रंप न्यूक्लियर ऑप्शन का इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन जनरल ने साफ इनकार कर दिया।
लेकिन केन का यह कहना कि ट्रंप को रोका गया, ये सच नहीं हो सकता, क्योंकि तकनीकी रूप से राष्ट्रपति के आदेश को कोई भी रोक नहीं सकता। हालाँकि, इस पूरे दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
न तो पेंटागन, न व्हाइट हाउस और न ही किसी बड़े मीडिया संस्थान ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, अगर इतना बड़ा फैसला या टकराव हुआ होता तो इसकी जानकारी दुनिया भर में तुरंत सामने आती।
कुछ रिपोर्ट्स में यह जरूर सामने आया है कि ट्रंप और सेना के अधिकारियों के बीच रणनीति को लेकर मतभेद थे। लेकिन न्यूक्लियर कोड इस्तेमाल करने जैसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।

