उत्तर प्रदेश के बदायूँ में एक मदरसे के वार्षिक उत्सव में हुए रामायण नाटक में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया। मौजूदा कथित गैस संकट पर आधारित इस रामायण नाटक में भगवान हनुमान को ‘डीएम ऑफिस का बाबू’ कहा गया। नाटक के इस अंश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Madrasa school play in Badaun, UP allegedly insulted Hanuman Ji with remarks like “If you can’t get a gas cylinder, what’s the use of Hanuman?” and calling him “DM office ka babu”.
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 16, 2026
Hindu activists have filed a complaint demanding strict action pic.twitter.com/2IXxg8x162
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो बदायूं स्थित मदरसा एचके पब्लिक स्कूल में सोमवार (13 अप्रैल 2026) को आयोजित हुए वार्षिक उत्सव का है। इसमें बच्चों ने अलग-अलग नाटक प्रस्तुत किए। इसी दौरान कुछ छात्र रामायण के पात्रों के रूप में मंच पर आए, जिनमें एक छात्र हनुमान का किरदार निभा रहा था। नाटक में गैस संकट जैसे मुद्दे को रामायण से जोड़कर दिखाया गया और भगवान हनुमान का मजाक उड़ाया गया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं।
वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी फैल गई। कई कार्यकर्ता आलापुर थाने पहुँचे और मदरसा संचालक राशिद खान के खिलाफ शिकायत दी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि राशिद खान मदरसे में बच्चों का पाकिस्तान का सामान्य ज्ञान (GK) पढ़ाता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि मदरसे में देश के खिलाफ टूल किट के तौर पर युवाओं को तैयार किया जा रहा है।
इसके अलावा मदरसे को अवैध बताते हुए कहा कि यह दूसरे से कब्जाई गई जमीन पर बना है। कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की जाँच कर सख्त कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जाँच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी मामले को संज्ञान में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

