फिरोजाबाद में डेढ़ साल के बच्चे आरव की हत्या का आरोपित जितेंद्र पाठक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
बताया जाता है कि डेढ़ साल के बच्चे की माँ ने शादीशुदा होने की बात कह कर उससे शादी करने से मना कर दिया था। आरोपित जितेन्द्र बच्चे को अपने रास्ते का रोड़ा मानता था। मौका मिलते ही उसने बेरहमी से बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला।
उत्तर प्रदेश –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 31, 2026
जिला फिरोजाबाद में मासूम बच्चे को 8 बार जमीन पर पटककर मौत के घाट उतारने वाला जितेंद्र पाठक गिरफ्तार, दोनों पैरों में गोली लगी है, लेकिन जिंदा है, सुरक्षित है।
बच्चे की मां ने शादी से मना कर दिया था, इस पर जितेंद्र ने उसके बेटे को मार डाला। https://t.co/myr4yCYQQ5 pic.twitter.com/ydncKINc12
पुलिस के अनुसार, आरोपित जितेन्द्र ने बच्चे को टॉफी दिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया और फिर उसे जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। जाँचकर्ताओं का कहना है कि इस अपराध का संबंध निजी रंजिश था।
इस चौंकाने वाली घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि जितेन्द्र उर्फ विराज बच्चे की माँ से शादी करना चाहता था। लेकिन मना करने पर वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने बहाने से बच्चे को गली में ले गया और उसे 8 बार पटक कर मार गिराया।
पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। आरोपी विराज घटना के तुरंत बाद भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई जगहों पर नाकेबंदी भी की गई। इसके बाद उसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया।

