हिंदू युवक नितिन की मुस्लिम ससुरालियों ने पीट-पीटकर की हत्या, सड़क किनारे फेंककर हुए फरार: पुलिस ने ससुर-साले को किया गिरफ्तार, गाजियाबाद का मामला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंदू युवक नितिन राठी की मुस्लिम ससुरालियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल, नितिन राठी ने एक साल पहले मुस्लिम युवती मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। मुस्कान का परिवार इस शादी के खिलाफ थे और कहासुनी के बाद नितिन को बेरहमी से पीटा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोनी क्षेत्र के गीतांजलि कॉलोनी में रहने वाले 32 साल के नितिन राठी ने 28 अप्रैल 2025 को मुस्लिम युवती मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में शादी की। हाल ही में दंपति के बीच आपसी मतभेद हुआ, जिसके बाद मुस्कान अपने मायके चली गई।

मुस्कान वापस आने को तैयार नहीं थी। उसके घरवालों ने नितिन को अपने पास बुलाया। समझौते के नाम पर वे चाहते थे कि नितिन उनके घर रहे। सोमवार (30 मार्च 2025) को इसी बात को लेकर नितिन और उसके ससुरालियों में कहासुनी हुई। कहासुनी में ससुराल वालों ने नितिन को बेरहमी से पीटा और उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

अगले दिन नितिन को बेहोशी की हालत में भनेड़ा पुलिस के पास से बरामद किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया। नितिन की हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब तक मृतक नितिन के ससुर और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जाँच में जुटी हुई है।