उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में धर्मांतरण गैंग का खुलासा हुआ है। गैंग के सरगना तौफीक अंसारी और दो महिला समेत 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करते थे। फिर इन वीडियो से परिवार को भी ब्लैकमेल करते थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला तब सामने आया जब एक पिता ने बेटी का अपहरण कर धर्म परिवर्तन करवाने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया कि साल 2023 में आशिक अंसारी ने उनके बेटी को प्रेमजाल में फँसाया और अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव बनाया। इससे परेशान होकर परिवार अमृतसर चला गया। लेकिन गैंग के लोग वहाँ से भी बेटी को उठाकर ले गए।
जनपद कुशीनगर के थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्रान्तर्गत हिन्दू युवती को संगठित गिरोह द्वारा प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले दो महिला अभियुक्ता सहित कुल 08 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार- #UPPolice pic.twitter.com/qHyaQBcBtJ
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) July 27, 2025
पुलिस ने बताया कि संयुक्त टीम का गठन कर पीड़िता को सुरक्षित बचा लिया गया है। आरोपितों ने पीड़िता का मुस्लिम नाम से आधार कार्ड भी बनवाया है। वहीं, पकड़े गए आरोपितों में गैंग का सरगना तौफीक अंसारी, आशिक अंसारी, इम्तियाज, साहब अंसारी, जीशान कमर, मजहर, दो महिलाएँ कैसर जहाँ और फातिमा शामिल हैं।

