शहजाद बना शंकर, रजिया बनी सावित्री: UP के मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में गंगा स्नान कर की घर वापसी, कहा- अब इस्लामी कट्टरपंथियों से खतरा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले के मुस्लिम परिवार के पाँच सदस्यों ने सनातन में घर वापसी की है। परिवार ने हरिद्वार में गंगा स्नान किया और विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हिंदू धर्म अपनाया। परिवार के मुख्य सदस्य शहजाद अब शंकर बन गए हैं। इसी तरह पत्नी रजिया ने अपना नाम सावित्री रख लिया है।

परिवार का घर वापसी करते एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शंकर गंगा घाट किनारे खड़े अपने गुरू अरुण किशन महाराज के पैर चूमते हुए दिख रहा है। हिंदू धर्म अपनाने के बाद शहजाद उर्फ शंकर ने कहा कि वह बचपन से ही सनातन में विश्वास रखते थे। शंकर ने बताया कि मुस्लिमों की कट्टरता उन्हें कभी पसंद नहीं आई और इसीलिए वह नमाज भी नहीं पढ़ते थे। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में आकर वे और उनका परिवार दोनों खुश हैं।

उन्होंने यह भी कहा, “मुझे अब उन लोगों से खतरा है जो पहले मेरे अपने थे। हालाँकि, मुझे अब उन लोगों से कोई मतलब नहीं है।”

शहजाद और उनके परिवार की घर वापसी कराने वाले धर्म गुरु राम विशाल दास ने बताया कि परिवार ने ही खुद संपर्क किया था। 21 अप्रैल 2026 को हरिद्वार के चंडी घाट पर ब्रह्मकुंड पर शुद्धिकरण कार्यक्रम कर पूरे परिवार को हिंदू धर्म में वापसी कराई गई।