अमन कुमार के प्रेम में सानिया बानो ने सबको झुकाया, घंटों की पंचायत के बाद अब्बू खुर्शीद आलम भी माने: प्रतापगढ़ में शादी के बाद हिंदू-मुस्लिम परिवारों का गले मिलते वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पट्टी कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम युवती सानिया बानो ने हिंदू युवक अमन कुमार से हिंदू रीति-रिवाज में मंदिर में शादी की। सानिया के अब्बा खुर्शीद आलम ने दोनों के बीच रिश्ते का विरोध किया। खुर्शीद आलम ने पुलिस थाने में FIR तक दर्ज कराई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दाऊदपुर गाँव के रहने वाले सानिया बानो और अमन कुमार पड़ोसी हैं, दोनों के घरों के बीच सिर्फ 300 मीटर की दूरी है। दोनों पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध में बंधे हैं। लेकिन युवती के परिजन ने इस रिश्ते का विरोध किया और युवती के अब्बा खुर्शीद आलम ने FIR दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहाँ लगभग 6 घंटे तक पुलिस पंचायत चलने के बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमित बनी। इसके बाद सानिया बेगम और अमर कुमार ने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी की। सानिया बानो और अमन कुमार के पिता का गले मिलते एक वीडियो भी सामने आया है।