उत्तर प्रदेश के बदायूँ में न्यायालय सुरक्षा में तैनात दरोगा मेघश्याम गौतम के फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। गुरुवार (4 जून 2025) की सुबह लगभग 9:45 बजे उनका शव उनके कमरे के रोशनदान की ग्रिल से गमछे के फंदे से लटका हुआ मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन घटना के बाद परिजनों ने उनके रिपोर्टिंग अफसर शाहिद अली पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक के परिजनों का कहना है कि मेघश्याम गौतम के सीनियर अधिकारी शाहिद अली उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। इसी से परेशान होकर दरोगा ने यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जाँच के आदेश दे दिए गए हैं।
“क्या टीका-वीका लगाकर घूमते हो.. हटाओ इसे” #बदायूं में तैनात दरोगा मेघ श्याम गौतम (ब्राह्मण) ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
— Sudarshan उत्तर प्रदेश (@SudarshanNewsUp) June 5, 2026
परिवार का आरोप है कि इंस्पेक्टर “मो० शाहिद अली”, उनके टीका लगाने और पूजा करने का विरोध करते थे।
मेघ गौतम ने टीका हटाने से मना किया तो उनको प्रताड़ित… pic.twitter.com/7ueUGdBxL7
मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता मेघश्याम काफी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। गुरु दीक्षित थे और राम-कृष्ण को मानते थे। वे ड्यूटी पर भी तिलक लगाकर जाते थे, जिससे शाहिद अली को आपत्ति थी। परिजनों के अनुसार, शाहिद अली कहता था- “क्या तुम पंडित तिलक-विलक लगाते। इस पर मेघश्याम ने जवाब भी दिया था- “आप नहीं मानते तो क्या हुआ, हम तो मानते हैं।”
बेटे ने बताया कि दफ्तर में हुई ऐसी ही बातों और मानसिक दबाव के कारण पिता अक्सर अस्वस्थ हो जाते थे और छुट्टी पर चले जाते थे। वे पिछले 15 दिनों से काफी परेशान थे और तबादले कराने की बात करते थे।
उन्होंने परिवार से कहा था कि यदि उनका ट्रांसफर नहीं हुआ तो वहाँ उनके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है।
मामले के संबंध में बदायूँ की एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से उन्हें शिकायत मिल चुकी है। परिजनों ने कुछ कॉल रिकॉर्डिंग्स और अन्य साक्ष्य होने का दावा किया है, जिन्हें जाँच एजेंसियों को सौंपा जाएगा।
— Budaun Police (@budaunpolice) June 4, 2026
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि विभागीय रिकॉर्ड में पहले से ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं थी, लेकिन परिजनों द्वारा दिए जाने वाले सभी साक्ष्यों का परीक्षण कराया जाएगा और जाँच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

