उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी के नेता यदुनंदन लाल राजपूत (वर्मा) ने भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हरदोई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित सपा नेता के खिलाफ हरपालपुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सर्किल ऑफिसर (CO) सत्येंद्र सिंह ने साफ किया है कि हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
#WATCH हरदोई, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी नेता यदुनंदन लाल के भगवान राम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी पर हरदोई जिले के हरपालपुर के सर्कल ऑफिसर (CO) सत्येंद्र सिंह ने कहा, "…यदुनंदन लाल ने अपने भाषण के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस संबंध… pic.twitter.com/vdCUMc63U4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2026
मंच से उगला जहर, Video वायरल होते ही मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद हरदोई के सांडी इलाके के अंटवा खेरवा गाँव में सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम से शुरू हुआ। आरोप है कि मंच से भाषण देते हुए यदुनंदन लाल ने भगवान राम और उनकी माता कौशल्या के खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे सुनकर वहाँ मौजूद लोग भी सन्न रह गए।
भयावह 🔥
— Anuj Agnihotri Swatntra (@swatntra_anuj) March 27, 2026
गिरफ्तारी तक रिट्वीट जरुरी।
यह वीडियो सुनकर आपके कानों से रक्तस्राव होने लगेगा।
भगवान राम के लिए इतनी अभद्र टिप्पणी आज राम नवमी के दिन करने वाला यह सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा है।
यह हरदोई के सवायजपुर क्षेत्र के कनत्थूखेड़ा गांव का रहने वाला है इसका पिछवाड़ा लाल होना… pic.twitter.com/mM2J0bbYGh
जैसे ही इस भाषण का Video सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, न केवल हरदोई बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपित की तुरंत गिरफ्तारी की माँग करने लगे।
दिल्ली तक गरमाई राजनीति: BJP ने घेरा, सपा ने झाड़ा पल्ला
इस मामले की गूँज दिल्ली तक सुनाई दी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस, सपा और टीएमसी जैसी पार्टियों का स्वभाव ही हिंदू धर्म को गाली देना बन गया है ताकि एक खास वोट बैंक को खुश किया जा सके। वहीं, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और लोजपा सांसद शांभवी चौधरी ने इसे सनातन संस्कृति का अपमान बताते हुए तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया।
दूसरी ओर, विवाद बढ़ता देख समाजवादी पार्टी ने यदुनंदन लाल से किनारा कर लिया है। सपा सांसद आनंद भदौरिया और जिलाध्यक्ष शराफत अली ने स्पष्ट किया कि यदुनंदन वर्तमान में पार्टी के किसी पद पर नहीं हैं और यह उनका निजी बयान है, जिससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
पुराना है विवादों से नाता, पुलिस की रडार पर आरोपित
जाँच में सामने आया है कि यदुनंदन लाल का विवादों से पुराना नाता है और वह पहले भी ऐसे भड़काऊ बयान दे चुके हैं। वह 2008 में भाजपा के टिकट पर उपचुनाव भी लड़ चुके हैं और बाद में सपा में शामिल हुए थे।
फिलहाल, पुलिस Video की सत्यता की जाँच कर रही है और इलाके में तनाव को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि आरोपित जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

