राज्य में मोबाइल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 5000 करोड़ रुपए के निवेश का सरकार ने लक्ष्य रखा है। नोएडा में मोबाइल का जितना उत्पादन होता है, वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से ज्यादा है। आईटी निर्यात भी 82055 करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है।
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माण केंद्र है। देश के कुल मोबाइल फोन उत्पादन का 65 प्रतिशत उत्पादन प्रदेश में होता है। भारत की 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स इकाइयां प्रदेश में स्थित हैं। प्रदेश का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात ₹44,744 करोड़ तक पहुंच गया है।
— Government of UP (@UPGovt) February 11, 2026
—… pic.twitter.com/yvhrfzVJZ4
बजट भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी सरकार ने वर्तमान कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास देखा है।
यूपी में इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों का निर्यात काफी तेजी से बढ़ा है। 2017 में यह 3,862 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 44744 करोड़ तक हो गया है। आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स की योजनाओं के लिए 2059 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है, जो पिछले साल से 76 फीसदी अधिक है।
एआई के क्षेत्र में 225 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 49 आईटीआई को एआई लैब के साथ राज्य में एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा

