उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में ASI टीम के साथ दुर्व्यवहार का नया मामला सामने आया है। सोमवार (17 नवंबर 2025) को रूटीन निरीक्षण के दौरान दो लोगों ने ASI अधिकारियों को काम करने से रोकने और धमकाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, ASI टीम मस्जिद के संरक्षण और सफाई से जुड़े सर्वे के लिए पहुँची थी। तभी हाफिज और कासिम नाम के दो लोगों ने टीम को मुख्य गुंबद में जाने से रोका और सरकारी काम में बाधा डाली। ASI की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि ASI टीम को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और किसी को भी सरकारी काम में बाधा डालने नहीं दिया जाएगा।
बोला था न
— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) November 17, 2025
सिंघम के घर देर है अंधेर नहीं ?
संभल “जामा मस्जिद” के इंतजामिया
कमेटी के 'हाफिज' और 'काशिद' गिरफ्तार?
ASI को मस्जिद में जाने पर रोकने
और दंगे कराने की साज़िश के हैं आरोप
Well Done सिंघम @Krishan_IPS ✊ pic.twitter.com/pIGNjdhkdb
घटना के बाद मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह का तनाव न बढ़े। पिछले साल नवंबर में भी इसी मस्जिद में सर्वे के दौरान बड़ा बवाल हुआ था, जिसमें पथराव, हिंसा और तीन मौतें हुई थीं। उस घटना की पृष्ठभूमि के कारण इस बार भी माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

